
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार के ग्राम पंजन हेड़ी व मिसरपुर के खेतों में सुबह 5 हाथियों का एक झुंड आ गया था जिसको लेकर ग्राम वासियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई सूचना मिलते, ही वन विभाग कि 100 से अधिक कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को वापस गंगा पार भेजा वन क्षेत्राधिकारी दिनेश प्रसाद नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4:00 बजे 5 हाथियों का झुंड गंगा पार करके खेतों में आ गए थे| जिनमें से 7:00 बजे के आसपास 3 हाथी वापस चले गए


लेकिन दो हाथी गांव के समीप रुक गए जिनको लेकर ग्राम वासियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 100 वन कर्मचारियों ने खेतों में काम करने पहुंचे किसानों को खेतों से बाहर निकाला जिसके पश्चात रोड ब्लॉक कर के कड़ी मशक्कत के बाद झुंड के साथ आए दोनों हाथियों को गंगा पार वापस जंगल में भेज दिया गया।


