
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

उधम सिंह नगर में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया| जब मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें सवार लगभग 80 मजदूरों में से 50 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, और दो मजदूर महिलायों की मौत हो गयी है| आधा दर्जन लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। सूचना के बाद लोगो ने आनन फानन घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि जनपद के ग्राम विक्रमपुर बाज़पुर में ट्राली पलटने से 50 लोगो से अधिक घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये| जहां ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया| जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है| ओर दो महिलायों की मौत हो गयी है। बाजपुर के ग्राम भीकमपुरी निवासी बुक्सा जनजाति के लोग मजदूरी करने के लिए ग्राम विक्रमपुर स्थित राणा फार्म में गए थे। मजदूरी से घर लौटते समय ग्राम विक्रमपुर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे करीब 50 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार व ग्रामीण एकत्र हो गए|


जहां भाजपा नेता व ग्रामीणों ने निजी वाहनों से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है| वही दर्जनों लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई वैसे ही सीएमओ को फोन से सूचना देकर घायलों का उपचार कराने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो 108 उपलब्ध कराई गई हैं| उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार किया जा रहा है और घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। एसपी सिटी काशीपुर चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि बाज़पुर के विक्रमपुर में दर्जनों मजदुरो से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई| जिसमें लगभग 4 दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं और दो महिलायों की मौत हो गयी है। वही सीएमएस पंकज माथुर ने बताया कि देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना मिली थी| जिसमे लगभग 80 मजदूर सवार थे जिसमें से 50 लोग घायल हो गए हैं| जहां 30 से अधिक घायल मजदूर सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके हैं| जिसमे से दो महिलायों की मौत हो गयी है।


