यूओयू कर्मियों की मांगों पर जल्द फैसले की तैयारी, बैठकों का दौर जारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

वेतन स्थायी नियुक्ति समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे| उत्तराखंड मुक्त विवि के कर्मचारियों की मांगों पर फैसला जल्द आ सकता है| इसके लिए बैठकों का दौर जारी है| कुलपति प्रो ओपीएस नेगी दिन भर मीटिंग में रहे और इस दौरान वित्तीय समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई| इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों से भी उन्होंने दूरी बनायी रखी और मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए गेंद कुलसचिव पीडी पंत के खाते में डाल दी बहरहाल सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों की कुछ मांगों पर विश्वविद्यालय ने हरी झंडी दिखा सकता है| लेकिन अब देखनी वाली बात होगी की इस पर कर्मचारियों की क्या प्रतिक्रिया आती है|

इससे पहले  शुक्रवार को उपस्थिति रजिस्टर गायब होने पर कर्मचारी भड़क गए थे| जिस पर कुल सचिव पीडी पंत ने सफाई देते हुए कहा कि उपस्थिति के आधार पर कर्मचारियों का वेतन तय होता है| वह संबंधित विभाग के पास था| रजिस्टर हटाया नहीं गया था| कर्मचारियों को लगा कि रजिस्टर हटाया गया है| यह बात गलत है| उन्होंने कहा कि स्थायी नियुक्ति को लेकर आगामी 28 मार्च को इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई है| वहां से जो भी सरकार का निर्देश होगा| उसका पालन किया जाएगा| उपनल और आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों का वेतन विवि नहीं बढ़ा सकता है| शासन के निर्देशानुसार कर्मचारियों को वेतन मिल रहा है| और बैठकों का दौर जारी है| उम्मीद है कर्मचारियों को कुछ हद तक राहत मिल जाए।