ग्राम प्रधान संगठन ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सोमवार से दी हड़ताल की चेतावनी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट अल्मोडा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के ब्लाक मुख्यालय सल्ट में सल्ट ग्राम प्रधान संगठन अघ्यक्ष दीपक नेगी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान शिष्टमंडल ने खण्ड विकास अधिकारी सल्ट, तहसीलदार सल्ट को मनरेगा कुशल श्रमिकों का भुगतान करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान अघ्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि पिछले एक साल मनरेगा कुशल श्रमिकों का भुगतान नहीं मिल रहा है। सोमवार से ग्राम प्रधान संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

इस मौके पर अघ्यक्ष प्रघान संगठन दीपक नेगी, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र खेरिया, विजय घ्यानी, संजय रावत, प्रहलाद सिंह रावत, राकेश मठपाल, गिरीश रावत, जितेन्द्र सिंह, मीनाक्षी देवी, महेश भारद्वाज, परम काण्डपाल, किशोर कुमार, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी, मनोज नेगी, मनोज शर्मा , शेर सिंह, बबीता देवी, हरीश बंगारी आदि ग्राम मौजूद थे।