
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर के केशवनगर निवासी 36 वर्षीय नीलांचल नामक युवक ने अपने ही घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में गले मे फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| बताया जा रहा हैं, कि इस दौरान नीलांचल की पत्नी सरिता जो निजी स्कूल में टीचर है वह स्कूल में थी ओर नीलाचल की माँ रुड़की के हॉस्पिटल भर्ती दूसरे में दूसरे बेटे की पत्नी का इलाज कराने गई थी|


घर पर कोई नही था| इसी बीच नीलांचल की माँ द्वारा कई बार उसके मोबाइल पर काल किये जाने के बावजूद फोन रिसीव न किये जाने पर -पड़ोस के एक व्यक्ति को फोन करके नीलांचल से बात कराने को कहा| पड़ोसी ने उनके घर मे जाकर देखा तो नीलांचल फाँसी के फंदे पर झूलता दिखाई दिया| यह सीन देख उसके होश उड़ गए| उसने माँ इर उसकी पत्नी को जानकारी दी| सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आगई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है|


