
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हजीरो गांव के एक मुर्गी फार्म पर युवक का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर मोके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है| आपको बता दे कि जसपुर के हजीरो गांव के निकट एक फार्म पर कुटिया के अंदर एक युवक का गोली लगा शव मिला जिसकी सूचना फार्म पर काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को दी मोके पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू करदी है| बताया जा रहा है| मृतक पवन (24 वर्ष) उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा तहसील के गंज गांव का रहने वाला था|


जो पिछले कई सालों से काशीपुर निवासी यशवंत सिंह चौहान के हजीरो फार्म पर काम करता था| मृतक के परिजनों ने फार्म मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है| घटना की सूचना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी काशिपुर वीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुचे उन्होंने बताया कि एक युवक की फार्म के कुटिया के अंदर गोली लगा शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे थे| जहा बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| और आगे की कार्यवाही की जा रही है| पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मोत के कारणों के पता चल पाएगा| ओर आगे की कार्यवाही की जाएगी|


