विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल
स्थान- पौड़ी
जिला चिकित्सालय पौड़ी में विश्व क्षयरोग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ रमेश कुंवर ने बताया कि स्वास्थ विभाग पौड़ी की ओर से टी.बी के रोग को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं| साथ ही टी.बी के उत्पन्न होने के कारणों की जानकारी को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है|

ताकि लोग इस संक्रमण से बच सके, बताया कि पौड़ी जनपद में साल 2024 तक जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास तेज किये जा रहे है। बताया कि टीबी दिवस पर पूरे देश से दो स्पीकरों का दिल्ली के लिये चयन हुआ है| जिसमे पौड़ी की काजल बिष्ट भी चयनित हुई है| जो सभी के लिये गौरव का विषय है। कहा कि वह अपने संबोधन के बाद वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।