पौड़ी में 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल हुए फेल, 4 में वाद हुआ दायर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

पौड़ी में 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल हुए फेल 4 में वाद हुआ दायर| खाद्य सुरक्षा विभाग पौड़ी की ओर से जनपद पौड़ी के विभिन्न स्थानों से लिए गए सैंपलों में 12 सैंपल फेल हो गए हैं| जिनमें 4 मामलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी व न्याय निर्णय अधिकारी की अदालत में वाद दायर किए गए हैं। वहीं जिला अभिहित अधिकारी एएस रावत की ओर से बताया गया है| कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के 272 सैंपल लिए गए थे| जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला उधम सिंह नगर भेजा गया था|

जिनमें 132 सैंपल की रिपोर्ट विभाग को मिल गई है। जिसमें 12 सैंपल की रिपोर्ट फेल आई है| वही 8 फेल सैम्पल को लेकर विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत व्यवसायियों को दोबारा जांच का मौका दिया है वही 4 मामलों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी वह न्याय निर्णय अधिकारी की अदालत में वाद दायर किया गया है।