
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हर्रिद्वार

सुराज सेवा दल की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना शर्मा जिला महासचिव दीपा धीमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का पुतला दहन किया| वंदना शर्मा ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी लगातार सुराज भ्रष्टाचार पोल खोल कार्यक्रम करते रहते हैं| पहले सचिव ललित नारायण मिश्र जी थे| जो वास्तविक रूप से बहुत कर्मठ व ईमानदार अधिकारी थे हमारे अध्यक्ष जी ने उनको अवैध निर्माणों से अवगत कराया| तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर अवैध निर्माण की सीलिंग कर दी| और पत्रों की जांच के लिए थाना कनखल को लिख दिया| लेकिन जब से उत्तम सिंह चौहान सचिव बने हैं|


तब से अब तक सिर्फ नोटिस नोटिस खेले जा रहे हैं| सत्यम विहार के दलालों ने होटल मालिकों से पैसे लेकर हमारे अध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया| उसके बावजूद भी कार्रवाई के नाम पर हमेशा की तरह आश्वासन मात्र देकर अपनी कुर्सियों पर आसीन हो गये| हद तो तब हो गई जब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरिद्वार प्रशासन पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया| और भ्रष्टाचार में इस कदर संलिप्त हो गए हैं| कि अब वह सरकार द्वारा मिले फोनों को भी उठाना उचित नहीं समझते हैं| सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा कई बार अधिकारियों को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण फोन उठाने की जद्दोजहद तक नहीं करता| आखिर इन अधिकारियों को ऐसे किन नेताओं का संरक्षण प्राप्त है| कि यह गरीब आदमी की आवाज को रौंदते रहे है|


