
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

हिन्द मजदूर किसान समिति के सैकड़ों किसानों व समिति के कार्यकताओं ने के साथ द कश्मीर फाईल्स मूवी देखने के लिए सिडकुल स्थित वेव सिनेमा में पंहुचे। समिति के कार्यकताओं ने बताया की आज हम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन की प्रेरणा से ये मूवी देखने पंहुचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आज कह रहे हैं कि अतीत को क्यों कुरेद रहे हो जो होना था वो तो हो गया। अतीत से सबक लेकर वर्तमान और भविष्य बनाया जाता है। कश्मीर में जो भी कुछ घटा वो सब भ्रष्ट राजनीति की देन थी। 1990 में कश्मीर में घटी घटना एक दिन में नहीं घट गयी कि अचानक से वहां पर कश्मीरी हिन्दुओं का कत्लेआम और बलात्कार जैसी घटनायें घटी।


ये घृणा, अलगाववाद, आंतकवाद की आग वहां लगभग 1980 से धीरे-धीरे सुलगती रही। लेकिन भ्रष्ट राजनीति ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और यही आग जनवरी 1990 में भयंकर विस्फोट का कारण बनी। जिसके कारण लाखों लोगों का वहां से भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिन्दुओं के साथ जैसा हुआ ऐसा ही हिटलर ने यहूदियों के साथ किया था। लेकिन इसमें फर्क ये रहा है उन पर तो 500 पिक्चरें बन गयी| लेकिन कश्मीरी हिन्दुओं पर हुये अत्याचार पर 32 सालों में किसी ने पिक्चर बनायी और हिम्मत की सच्चाई को बाहर लाने की।


