लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर में 18 मार्च से लापता 37 वर्षीय युवक का शव आज कोसी नदी फीडर के पास मिला, शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम। रामनगर में होली के दिन 18 मार्च से मनोज कश्यप जिसकी उम्र 37 वर्ष थी, वह लापता था, परिजनों ने जिसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी थी| वही तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी| वही आज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव कोसी नदी के फीडर के पास नदी में तैर रहा है| सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची

तो युवक की जांच की गई तो पता लगा कि युवक रामनगर के ही मोतीमहल निवासी मनोज कश्यप है जो 18 मार्च से लापता था| वही उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।अरुण कुमार सैनी कोतवाल रामनगर ने बताया कि यह युवक 18 मार्च से लापता था और उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने की आशंका से इसकी मौत हुई है| वहीं उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है|