
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्ट – शुभम गंभीर

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही सुनीता टम्टा ने विधानसभा चुनाव में जी जान से मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिसके उपरांत भगत सिंह चौक पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मिष्ठान वितरित किया गया। बता दें कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद बाजपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित गोयल सीड प्लांट में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही!


सुनीता टम्टा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया गया। जिसके उपरांत भगत सिंह चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी सुनीता टम्टा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत के साथ चुनाव में अपना योगदान दिया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की वह हमेशा आभारी रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि भले ही उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कोई भी सीट हासिल नहीं कर पाई है लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल की है जिससे साफ प्रतीत होता है कि अब दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी का विस्तार होना शुरू हो गया है।


