सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का ग्रामीणों ने किया घेराव

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान– हरिद्वार

खबर हरिद्वार से जहां पर चीला क्षेत्र के लोगों ने और आसपास के ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शिवकुमार कौशिक का घेराव किया और उनको खिलाफ जमकर खरी खोटी सुनाई आपको बता दें की उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की तरफ से भीमगोडा बैराज के गेट को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था| जिसको लेकर के चीला वासियों में रोष पैदा हो गया था| क्योंकि चीला और उसके आसपास के ग्रामीण लोग के लिए हरिद्वार शहर में आने का एक सुरक्षित रास्ता यही था|

जिसको सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने बंद कर दिया था| वही जब सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता शिवकुमार कौशिक से इस पर जानकारी मांगी तो वह बचते निकल गए। वही पुलकित आर्य ने आरोप लगाया कि जब हम चीला से हरिद्वार की तरफ आते हैं तो भीमगोडा बैराज ही एक सुरक्षित रास्ता है अगर हम चंडी देवी मार्ग से घूम कर आते हैं तो वहाँ हाथियों की आने की संभावना होती है| जो कि सुरक्षित नहीं होता है इसलिए हमने आज भीमगोडा बैराज का गेट बंद होने पर अपना एतराज जताया|