
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- शुभम गैरोला

स्थान- मसूरी

यमुना मसूरी पेयजल योजना के तहत मसूरी में संचालित पेयजल योजना का आज गढ़वाल चीफ पेयजल निगम द्वारा निरीक्षण किया गया, तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता में पारदर्शिता के साथ ही नियत तिथि पर कार्य समाप्त करने के दिशा निर्देश दिए| मसूरी पेयजल योजना के तहत मसूरी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है| जिससे कि मसूरी में होने वाली पानी की किल्लत से छुटकारा मिल पाएगा, हालांकि इस परियोजना से जहां दुश्वारियां हो रही है वही इसका लाभ भी मसूरी वासियों को मिलेगा क्योंकि पर्यटन सीजन में मसूरी में पानी की भारी किल्लत हो जाती है, और टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाती है| इस योजना के पूरा होने से मसूरी में पानी की परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी| इस मौके पर पेयजल निगम के गढ़वाल चीफ केके रस्तोगी ने बताया कि मसूरी के लिए यह पेयजल योजना बहुत उपयोगी है और माल रोड पर इसका कार्य किया जा रहा है| उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया है कि इस काम को शीघ्र पूरा किया जाए और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाए


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मसूरी वासियों को पेयजल की सौगात दी जाएगी| इस अवसर पर सहायक अभियंता जेपी सिंह ने बताया कि गढ़वाल चीफ द्वारा कार्य निरीक्षण किया गया तथा वह कार्य को लेकर संतुष्ट नजर आए उन्होंने कहा कि मसूरी को 14 जोन में बांटा गया है साथ ही लगातार मशीनों द्वारा कार्य जारी है और माल रोड की सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और शीघ्र ही माल रोड का कार्य पूरा कर दिया जाएगा उसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी कार्य को गति दी गई है और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है| आने वाले समय में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो उन्होंने बताया कि यमुना मसूरी पेयजल योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता को लेकर वे स्वयं स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और उनके द्वारा बहुत जल्द इस योजना को पूरा कर दिया जाएगा और मसूरी वासियों को पेयजल की किल्लत से मुक्ति मिल जाएगी


