
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

गदरपुर नवनियुक्त थाना अध्यक्ष ने चार्ज संभालते ही अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने बस अड्डे पुल के पास छाबड़ा मार्केट मैं एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान में जुआ खेल रहे 8 लोगों गिरफ्तार किया। जिनके पास से 1 लाख 40 हजार की नगदी एवं 7 मोबाइल फोन और पांच ताश की गड्डी बरामद की है वही सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे कुछ लोगों के पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किए। वही नवनियुक्त थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा कि अवैध रूप से काम करने वाले व्यक्ति या तो अपना काम छोड़ दें या शहर छोड़ दें, क्योंकि अवैध रूप से काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वही पुलिस की इस कार्रवाई से नगर में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि नवनियुक्त थाना अध्यक्ष ने चार्ज संभालते ही अवैध रूप से कार्य करने वालों व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है


जिससे नगर में अवैध रूप से काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में महेंद्र सुखीजा पुत्र सोहन लाल सुखीजा, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र नरेंद्र पाल, मकसूद अली पुत्र गोहर अली, गुरमेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, अफसर अली पुत्र नन्हे मियां, दिलपुकार पुत्र अब्दुल सलाम, युसूफ अली पुत्र खुर्शीद अली, बुंदू पुत्र खान बहादुर शामिल है जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट, स्कैनिया चौकी प्रभारी राहुल राठी, सिपाही विमल टम्टा, कैलाश चंद्र, दर्शन सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।


