पुलिस और एसटीएफ टीम ने 60 किलो गांजा के साथ दो लोगों को किया गिफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

स्थान- रामनगर

रिपोर्ट- सलीम अहमद साहिल

एसटीएफ(स्पेशल टास्क फोर्स) कुमाऊं की टीम ओर  रामनगर पुलिस ने सितावनी मार्ग से दो लोगों को कार में गांजा ले जाते हुए पकड़ा है। टीम ने तस्करों के कब्जे से 60 किलो गांजा एक मोटर साइकिल और एक कार को बरामद किया है। साथ ही दोनों तस्करों के एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

तस्कर पहाड़ों से गांजे लाकर शहरी क्षेत्रों में सप्लाई करते थे तस्कर चिल्किया निवासी गणेश अधिकारी पुत्र धनसिंह और थैलीसैण निवासी दलवीर सिंह पुत्र खुशाल सिंह को 60 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। दोनों आरोपी पहले भी कई बार गांजे की बड़ी खेपों को सप्लाई कर चुकें है। उन्होंने बताया कि गणेश अधिकारी के खिलाफ गांजा की तस्करी करने के मामले में पूर्व में भी दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनसे पूछताछ की जा रही है।