क्षेत्र में होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली परिसर में हुई बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

सीओ बीएस चौहान ने  होली के त्यौहार के मद्देनजर कोतवाली परिसर में क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने  होली  पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग मांगा। साथ ही जानबूझकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी

कोतवाल यशपाल बिष्ट ने कहा कि त्योहार एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने के लिए बनाए गए हैं। दूसरों के साथ मिलकर त्यौहार मनाने से इनका मजा दोगुना हो जाता है। उन्होंने सभी से होली के मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि किसी ने जान बूझकर माहौल खराब किया तो पुलिस उसके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी |