पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में दिखे बंशीधर भगत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत के 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने के बाद और प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने के बाद कालाढूंगी में बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के बाद अभी तक अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं कर पाई है जिसको लेकर बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड विधानमंडल है उसको तय करना है कि कौन मुख्यमंत्री का चेहरा होगा। बंशीधर भगत ने बताया

कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक होने के नाते उन्हें प्रोटेम स्पीकर का पद दिया गया है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बंशीधर भगत ने बताया कि अभी कोई भी नाम फाइनल नहीं हुआ है इस नाम को लेकर भी पार्टी हाईकमान निश्चित करेगी किसको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसी के साथ ही कुमाऊं मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है जिसको लेकर विधायक बंशीधर भगत कहीं ना कहीं पुष्कर धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नजर आए।