फुलदेई त्यौहार को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट, अल्मोड़ा

पहाड़ में बच्चों का फूलदेई उत्सव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया है। प्रतिवर्ष चैत्र मास शुरू होते ही बच्चे सुबह सवेरे उठकर बसंत के गीत गाकर मठ मंदिरों एवं प्रत्येक घरों की चौखट पर फूल डालने के उत्साहित हैं। प्राचीनकाल से ही कई तरह से वसंत के आगमन का स्वागत किया जाता है। 14 मार्च से जिले भर में ग्रामीण, क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्रों में फूलदेई उत्सव घूम घाम से मनाया गया। इस उत्सव को मनाने का पारम्परिक ढंग मनाया| वहीं बच्चे सूर्य ढलने के बाद फ्यूंली, बुरांश, पंय्या आदि के फूलों को निकालने की परम्परा अब कायम हैं।

इसके अलावा सुबहा सवेरे कई प्रकार के पक्षियों के चह चहकाना भी वसंत के आगमन का स्वागत करते नजर आते हैं। घरों की चौखट पर फूल डालने के बदले में ग्रामीण फुलवारी बच्चों को परम्परागत ढ़ंग से चौलाई से बने खील व गुड बच्चों में वितरित करते हैं। कई स्थानों पर बच्चे समूह में घोघा देवता (फूलदेई) की डो तय रली को भी सजाकर बसंत गीतों के साथ झूम-झूमकर नाचते हैं| आठवें दिन बच्चों द्वारा सभी घरों से भोजन सामग्री व पूजा सामग्री को इकट्ठा कर सामूहिक भोज तैयार किया जाता है। इसके बाद बच्चे घोघा देवता की पूजा-अर्चना एवं भोग लगाने के बाद ही भोजन को खुद ग्रहण करते हैं।