
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट और मृत्यु दर में कमी के बाद महाशिवरात्रि का पर्व हरिद्वार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया था| इसमें लाखों की संख्या में कांवरिया हरिद्वार पहुंचे, वही सभी शिवालयों पर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी| इसके बाद अब होली का त्यौहार है इसको लेकर बाजार सजने लगे हैं वही आज सिद्ध श्री श्याम मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई |


होली के पर्व पर राधा कृष्ण के जोरदार भजन भी गाये गए| श्रद्धा में झूमते हुए श्रद्धालु भेल के चैप्टर वन के शिव मंदिर में पहुंचे| देखने वाली बात यह है कि अब लोगों में होली के त्यौहार को लेकर काफी खुशी देखी जा रही है कार्यक्रम की संचालिका साध्वी मंजू सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिन चलेगा | मंगलवार को अन्नकूट भंडारा होगा और होली के इस पर्व पर सभी लोग राधा कृष्ण की फूलों की होली खेलकर यह संदेश देना चाहते हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना का खात्मा हो चुका है|


