लक्सर निवासी आंनद की मौत का पुलिस ने किया खुलसा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर निवासी आनंद की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है| घटना की रात आनंद व उसका दोस्त चोरी करने की मंशा से एक फैक्ट्री में घुसे थे। फैक्ट्री के चौकीदार ने अपनी लायसेंसी बंदूक से फायर किया था। इसी की गोली से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मृतक के दोस्त व चौकीदार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

बता दें की आनंद एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मी था। शुक्रवार शाम वह दोस्त संग घर से निकला। रात 11 बजे दोस्त लौट आया, पर आनंद नहीं आया। सुबह आनंद का शव केहड़ा गांव के पास मिला था। उसके भाई सेठपाल ने हत्या का मुकदमा लिखवाया था। जांच में पुलिस ने आनंद के दोस्त से पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हो गया। सीओ बीएस चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय मृतक आनंद अपने दोस्त संजय पुत्र अजमेर सिंह निवासरी शुगर मिल लक्सर के साथ चोरी करने के इरादे से एक निजी फैक्ट्री में घुसे थे।

फैक्ट्री के चौकीदार मनोज पुत्र मान सिंह निवासी शुगर मिल लक्सर ने उन्हें देख लिया, और रुकने को कहा। पर दोनों दीवार फांदकर भागने लगे। इस पर चौकीदार ने लायसेंसी बंदूक से फायर किया। गोली के कई छर्रें आनंद को लगे। इसके बाद भी वह कुछ दूर तक भागा, और फिर अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संजय व मनोज को गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर ली गई है। मुकदमे को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दी गई है। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को उचित इनाम की घोषणा की |