
रिपोर्ट । ललित जोशी ।

स्थान । नैनीताल



सरोवर नगरी नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा द्वारा आयोजित 26वां फागोत्सव के तहत चीरबन्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहाँ रामसेवक सभा प्रांगण में आकर्षक रंगोली सजायी गई है।
इस मौके पर आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर चीरबन्धन की शरुआत की । इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष व महासचिव ने सभी लोगों को होली की दी शुभकामनाएं।


इस मौके पर महिलाओं ने भी नयना देवी मंदिर में जमकर होली गायन कर होली नृत्य किये व एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भास्कर महतोलिया, आदि लोग मौजूद रहे।


इसी क्रम में युगमंच संस्था द्वारा भी बाहर से बुलाये गये होल्यारो द्वारा पुरुषों कीखड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। यह हर वर्ष किया जाता है। पुरुषों की होली की शुरुआत यहाँ नयना देवी मंदिर से की जाती है। उसके बाद जगह जगह की जाती है।


