बड़ी ख़बर: गुलदार ने पैंथर गांव निवासी मगनलाल ली की जान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्ट-दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उतरकाशी जनपद केे डुण्डा प्रखंड के पैंथर गांव निवासी मगन लाल पुत्र इन्द्रू उम्र 35 वर्ष रात्रिसांय को ब्रह्मखाल बाजार से अपने घर जा रहा था इसी बीच घात लगाए गुलदार ने कुमराडा के पास रास्ते में हमला कर दिया|


जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय के द्वारा पुलिस चौकी गेंवला पर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि इससे पहले भी भण्डारस्यूं क्षेत्र में कई बार गुलदार ने दहशत मचाई थी और बच्चों पर जानलेवा हमला भी किया। गुलदार की दहशत मचाने की शिकायत स्थानीय लोगों व ‌जन प्रतिनिधियों ने वन विभाग को दी और गुलदार को पकड़ने की गुहार लगाई लेकिन वन विभाग ने दो चार दिन तक गस्त बढाई और उसके बाद मामले को ठंण्डे बस्ते में डाल दिया। वन विभाग की लापरवाही से आज यह बड़ा हादसा हो गया|