बागेश्वर की दोनों विधानसभाओं में जीत दर्ज कर रही भाजपा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- दीपक जोशी

स्थान- बागेश्वर

बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभा बागेश्वर और कपकोट में बीजेपी अपनी बढ़त बनाये हुए हैं। दोनों विधानसभाओं में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न के माहौल में डूब गये हैं।

बागेश्वर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी चन्दन राम दास , कांग्रेस के प्रत्याशी से नौवें चरण की मतगणना तक 8774 मतों से बढत बनाये हुए है। वहीं कपकोट विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशी 11 वे राउंड में सुरेश गढ़िया कांग्रेस के प्रत्याशी  से 4000 मतों से बढत बनाये हुए है।

बीजेपी के जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं बागेश्वर की जनता का धन्यवाद अदा करना चाहता हूं कि बागेश्वर कि जनता ने प्रधानमंत्री पर भरोसा किया है और बागेश्वर जिले कि दोनों सीटे भाजपा की झोली में जाती दिख रही हैं।