नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की स्थिति बदहाल, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955          

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- लोहाघाट (चंपावत)

 नेपाल सीमा को जोड़ने वाला किमतोली-दिगालीचौड़ मोटर मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग से नेपाल सीमा से लगे खालगढ़, नवाड, बलाना, पोखरी बोरा, कोटबसान, दिगालीचौड़ गांवों के लोग आवाजाही करते हैं।

वर्षों से बदहाल सड़क के लिए क्षेत्रीय लोग कई बार आंदोलन करने के साथ लोनिवि और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन सड़क का कोई सुधलेवा नहीं है। लगातार हो रही उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग को ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।