पिथौरागढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में खाद्य आपूर्ति विभाग ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दैनिक उपभोग की वस्तुओं की जांच की। जिलापूर्ति अधिकारी चित्रा रौतेला बोहरा और पूर्ति निरीक्षक भुवन सनवाल के नेतृत्व में टीम ने सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, नया बाजार पहुंचे। उन्होंने बारी-बारी से सभी दुकानों में खाद्यान्न, फल सब्जियों, पेय पदार्थ, पैक्ड खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामाग्रियों के मूल्य तिथि की जांच की।

उन्होंने व्यापारियों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। साथ ही सामाग्रियों को एमआरपी से अधिक मूल्य पर न बेचने की सख्त हिदायत दी है। कहा शिकातय मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।