महिला दिवस के अवसर पर नैनीताल एसएसपी ने लौटाए खोए हुए मोबाइल फ़ोन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

महिला दिवस पर आज नैनीताल पुलिस ने महिलाओं के खोए हुए मोबाईल को वापस लौटा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई हैं,  नैनीताल पुलिस ने आज 137 खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए हैं|

इस पर  हल्द्वानी के बहुद्देश्यीय भवन में नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल फोन फरवरी महीने के खोए हुए है, जिसको सर्विलांस पर लगाया गया था और इनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है|

जिनकों आज महिला सशक्तिकरण दिवस के मौके पर महिलाओं को उनके खोए फोन वापस लौटाए गए हैं, पुलिस द्वारा इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेगा।