भगवानपुर थाना पुलिस ने 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

 पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशानुसार भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में नशे की रोकथाम को लेकर चलाया चेकिंग अभियान चलाया गया | चेकिंग अभियान के दौरान भगवानपुर थाना पुलिस को रायपुर शमसान घाट के सामने मेन रोड के पास एक व्यक्ति आता दिखाई दिया | व्यक्ति को जब चैकिंग के दौरान रोका गया और पूछताछ कीगयी तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सलमान पुत्र शहरुन निवासी रायपुर थाना भगवानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया | जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उक्त व्यक्ति के कब्जे से 6.63 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुई |

पुलिस ने आरोपी को अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को लेकर पुलिस थाने पहुंची | जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं 197/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया | बताते चलें अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि वह स्मैक एक महीने पहले बरेली से खरीद कर लाया था जिसे वह आज महंगे दामों में भगवानपुर आदि स्थानो पर बेचने जा रहा था | लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया । अभि0 के बताये अनुसार अभि0 का नाम पता तस्दीक कर उसके विरूध्द एन0डी0पी0एस0 एक्ट के प्रावधानो के अनुसार वैधानिक कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  अभियुक्त गणों के सप्लाई के मुख्य श्रोत तक पहुंच कर उनके विरूध्द वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वहीं आरोपी को पकड़ने में उ0नि0 आशीष शर्मा थाना भगवानपुर हरिद्वार, का0 800 गीतम सिंह, का0 892 मदन, का0 364 ललित कुमार, का0 638 बबलू खान पुलिस टीम में शामिल रहे |