

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में आज सुवह हाईवे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा । हत्या की आशंका, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची । बताते चलें खटीमा के टनकपुर रोड पर चकरपुर क्षेत्र में सानिया नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस प्रशासन वह क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची, जहाँ शव के पास ही हाईवे के किनारे एक अल्मोड़ा नंबर की टैक्सी भी पुलिस को मिली है। पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तहकीकात की जा रही है | साथ ही पुलिस द्वारा हत्या की भी आशंका जाहिर की जा रही है। वहीं इस मामले में खटीमा सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि खटीमा टनकपुर रोड में एक डेड बॉडी मिली है जिसके सिर में चोट के निशान हैं।


अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसकी जांच की जा रही है उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति कहां का है। वहीं बॉडी के पास अल्मोड़ा नंबर की एक टैक्सी भी मिली है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी मारपीट के वजह से हत्या होना प्रतीत हो रहा है।



