मिट्टी खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क किनारे धरना प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

विकास खंड कोटाबाग के बैलपड़ाव में भूमि समतल के नाम पर अवैध तरीके से चल रहे भूमि खदान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीण सड़क किनारे ही टेंट गाड़कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। धरने पर बैठे ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने कहा कि भूमि समतल के नाम पर कुछ लोगों द्वारा मानकों के विपरीत जमकर भूमि का खुदान किया जा रहा है। जिस कारण यहां रात दिन चलने वाले डंपरों से जहां सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, तो वहीं अधिकांश काश्तकारों को भारी नुकसान हो रहा है।

इसी के साथ कुछ स्थानीय डंपर संचालकों का आरोप है कि इस तरह के अवैध खनन से स्थानीय वाहन मालिकों का भी भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि स्थानीय प्रशासन व खनन विभाग को सबकुछ जानकारी होते हुए भी सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंची | जिसके बाद एसडीएम रेखा कोहली ने ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने एसडीएम कोहली को अपनी समस्या बताते हुए स्थलीय निरीक्षण भी कराया। इसी के साथ डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपते हुए समाधान कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम कोहली के साथ तहसीलदार प्रियंका रानी व क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक भी मौजूद थे। धरना प्रदर्शन करने वालों में पीयूष बिष्ट, भगवान सिंह रौतेला, बिट्टू कम्बोज, आज्ञाकार सिंह, जगदीश छिमवाल, प्रमोद नेगी, पाला सिंह, कपिल सुयाल, कमल पांडे, भवन सिंह, कैलाश तिवारी, गोधन फर्त्याल, मुकेश तिवारी, चंदन सिंह, सुलक्खन सिंह, विजेंदर सिंह बिष्ट, कर्मजीत सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।