

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

यूक्रेन में युद्ध के हालातों के बीच फंसी जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा धैर्यवी रोमानिया से बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पहुंची | जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा और उसके परिजनों ने रोमानिया में शरण देने वाले परिवार और भारत सरकार का आभार जताया है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता हाल चाल जानने हर छात्र के घर पहुंच रहे हैं |

इसके साथ ही आस-पड़ोसी और समाजसेवी बच्चों का स्वागत कर छात्रों के परिजनों का हौसला बढाने में जुटे हैं | बता दें जसपुर लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक कोमल सिंह की पुत्री और ग्राम निवार मंडी निवासी प्रशांत चौहान यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे | उन्होंने बताया कि रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया | हालात बद से बदतर हो गए | चेतावनी मिलने पर 26 फरवरी को उन्होंने हॉस्टल छोड़ा । बमुश्किल लगभग 30- 40 किलोमीटर दौड़कर अपनी जान बचाते हुए यूक्रेन का बॉर्डर पार कर रोमानिया के एयरपोर्ट तक अपने ही खर्च पर पहुंचे।


दो दिन तक बॉर्डर पर माइनस तापमान में उन्होंने वक्त बिताया। एयरपोर्ट पर भारत आने वाले छात्रों की भीड़ लगी थी। वहां के निवासी दंपती तीन-तीन छात्राओं को अपने घर ले गए। उन्होंने सारी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। भारतीय दूतावास और एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट के लिए जानकारी करते रहे। फ्लाइट के लिए नंबर आने पर उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया। भारत सरकार के खर्च पर वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। सरकार की तरफ से वहां से भी घर पहुंचाने के लिए कैब की व्यवस्था करा दी गई थी | जिसके लिए उन्होंने भारत सरकार का आभार जताया है |



