जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतगणना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना आगामी10 मार्च को संपादित की जानी है। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगडंडे ने कहा कि इस बार मतगणना को समय से पूरा करने के लिए प्रति विधानसभा 4-4 कक्षों का गठन किया गया है।

जिससे समय रहते मतगणना को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सुबह सबसे पहले वैलेट पेपर की मतगणना की जाएगी, जिसके पश्चात ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर जाने के लिए 3 सुरक्षा घेरों को पार कर मतगणना स्थल पर पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही बिना निर्वाचन आयोग के पास के मतगणना स्थल पर जाना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर पानी, बिजली, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करवा ली गई है।

इसके साथ ही उनकी देखरेख में अन्य कार्य भी लगातार जारी है। जिससे मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया निर्वाचन आयोग का मकसद मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं जो व्यवस्था अब बाकी रह गयी है, उनको समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।