हल्द्वानी पुलिस की तत्परता से मिला खोया हुआ कीमती सामान, नकदी और मोबाइल फोन

 ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- नितिन सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

राजेंद्र नगर बरेली हल्द्वानी की निवासी अंशिका ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि टेम्पों में यात्रा के दौरान पर्स टेंपो में ही खो गया | जिसमें कीमती जेवर, पैसे  और मोबाइल थे । वहीं युवती की तहरीर पर हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने तत्काल चीता मोबाइल और कांस्टेबल इसरार नबी को सीसीटीवी कैमरे को चेक कर तत्काल टेंपो चालक का पता करने के लिए निर्देशित किया | कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम कॉन्स्टेबल इसरार नवीन एवं कॉन्स्टेबल विनोद हरबोला ने कड़ी मेहनत और लगन से सीसीटीवी कैमरे को चेक किया |

जिसके फल स्वरुप टेंपो संख्या यूके-04टी0ए0-7959 प्रकाश में आने पर पुलिस द्वारा टेंपो को काफी तलाश किया | तलाश और संपर्क करने के बाद टेंपो चालक भवान सिंह चिलवाल को कोतवाली बुलाकर वादिनी का टैम्पो में खोया हुआ पर्स और समान जिसमें 01 जोड़ी सोने की बाली 01 जोड़ी चांदी की पायल ₹2000 नगद और 01 मोबाइल फोन बरामद कर वादिनी को सकुशल सुपुर्द किया | युवती ने नैनीताल पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और तहे दिल से नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया ।