अल्मोड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – रानीखेत (अल्मोड़ा)

अल्मोड़ा जिले में रानीखेत पुलिस व साइबर क्राइम अल्मोड़ा टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी । जनपद पुलिस ने अमरोहा से एक अभियुक्त व दो सिम बेचने वाले अभियुक्तों को संभल और दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अल्मोड़ा जिले के कि छानागोलू थाना- द्वाराहाट निवासी रमेश चंद्र पुत्र शिव दत्त ने 20 जनवरी 2021 को द्वाराहाट थाने में साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिस पर उन्होंने कहा था कि उनके खाते से 10 जनवरी से 19 जनवरी के बीच 12 लाख रुपए की धनराशि अलग-अलग नंबरों में ट्रांसफर की गई है। जिस पर जनपद पुलिस व साइबर सेल द्वारा  अलग-अलग तीन टीमों का गठन किया गया। अभियुक्तों पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वोडाफोन मोबाइल सिम एक्सचेंज करके योनो ऐप्प डाउनलोड कर खाते से 12 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए।

वही पुलिस सीओ ओशिन जोशी ने कहा  कि विभिन्न मोबाईल कम्पनियों से सिम के एक्टीवेट होने एवं डिएक्टिवेट होने सम्बन्धी मैसेज प्राप्त होने पर उन पर ध्यान दें, एवं बैंक से लिंक मोबाईल सिम के डिएक्टीवेट होने पर मोबाईल सिम कम्पनी के वैध कस्टूमर केयर नम्बर को तत्काल सूचित करें, जिससे बैंक में लिंक मोबाइल सिम से होने वाली धोखाधड़ी से बचा जा सकें। किसी भी प्रकार के साईबर अपराध/फ्रांड का अंदेशा होने पर ट्रोल फ्री न० 1930 पर तुरन्त सूचना दें।