यूक्रेन से वापस लौटा बाजपुर का छात्र, स्थानीय प्रशासन ने किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- शुभम गंभीर

स्थान-  बाजपुर

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में कई भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है | इसी के चलते लगातार भारतीयों को यूक्रेन से भारत वापस लाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर का एक युवक यूक्रेन से वापस लौटा। जहां युवक का स्थानीय प्रशासन ने स्वागत किया।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है जहां कई भारतीय युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसे हुए हैं और भारत सरकार से लगातार घर वापसी की मांग कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के चलते बाजपुर निवासी इदरीश यूक्रेन से हंगरी बॉर्डर पहुचे जिसके बाद वह वापस बाजपुर पहुचे। जहां एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी सहित स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने युवक का स्वागत किया। इस दौरान इदरीश ने बताया कि यूक्रेन से बाहर निकलने के दौरान उनकी कार के सामने 3 ब्लास्ट हुए और दो रूसी टैंक भी चल रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है जिससे कई छात्र अपनी जान बचाकर भारत वापस लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत सरकार पर पूरी उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सभी छात्र सकुशल घर वापस लौटेंगे। वही इदरीश के पिता ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। वही एस डी एम राकेश तिवारी ने कहा की सरकार के साथ ही प्रशासन भी यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए चिंतित है। उन्होंने बताया कि बाजपुर का पहला छात्र इदरीश बाजपुर पहुंचा है। बाकी बचे 7 लोग भी जल्द घर वापिस आयेंगे।