

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



आज का राशिफल: 04 मार्च 2022

. मेष


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है और आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों को पहले सूचना देनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आप उसे माता पिता का आशीर्वाद लेकर कर सकते हैं, उसके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
. वृष


आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए होगा, क्योंकि आज आप किसी के भी मामलों में बीच में पड़ सकते हैं, जिसके बाद आपको परेशानी होगी, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी के वाद-विवाद मे पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी की कही बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपने कानों से सुनकर ही किसी मुद्ददे पर पहुंचना है, नहीं तो लोग आपको गुमराह कर सकते हैं।

. मिथुन

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे और जिनके लिए आप अपने किसी परिजन से कोई बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आपके मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करते नजर आएंगे।
. कर्क

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आप किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसको घर लाते समय सड़क के नियमों को ध्यान में रखकर वाहन को चलाना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
. सिंह

आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को कुछ गलत कामों में लगा सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपको पछताना पड़ेगा, इसलिए आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को अपने किसी परिजन से मदद लेकर पूरा कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं के लिए परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।
. कन्या

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप भागदौड़ भी अधिक करेंगे और आय के कुछ नए रास्तों को ढूंढ लेंगे, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए विदेश से कोई शिक्षा संबंधित बेहतर अवसर आ सकता है।
. तुला

आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी किसी मन की इच्छा को अपनी माताजी से जाहिर कर सकते हैं, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित निर्णय को अकेले नहीं लेना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
. वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार के सदस्यों में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य आपस में प्रेम से मिलजुल कर रहते नजर आएंगे। आप आज अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप भागदौड़ भी करेंगे।
. धनु

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भी अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने जूनियर से सलाह मशवरा करना होगा, तभी वह उसे समय पर पूरा कर सकेंगे। छोटे व्यापारियों को आज कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमा सकेंगे।
. मकर

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी को चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण आप व आपकी संतान प्रसन्न रहेगी।
. कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी मे चल रहा है, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे।
. मीन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को भी आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे।


