केन्द्र की योजनाओं से हरिद्वार बना स्मार्ट सिटी, चारों ओर हो रही सराहना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

देवभूमि हरिद्वार में भूमिगत विद्युत लाइन डालने के बाद हरिद्वार के सौंदर्य करण में चार चांद लगे है | यूपीसीएल का यह प्रोजेक्ट 2019 में शुरू हुआ था, जिसमे विंध्याचल टेली लिंक्स कम्पनी ने विषम परिस्थिति  2020-21 में कोरोना काल के  चलते हुए भी भूमिगत विद्युत लाइन में प्रगति लगातार बनाई रखी |

यह उस समय किसी बड़ी चुनौती से कम नही थी ऐसे में यह हरिद्वार नगर को बहुत बड़ी सौगात मिली है | आटा चक्की व्यापारी शिवम ने बताया कि पहले मौसम खराब होते ही बिजली गायब हो जाती थी लेकिन आज मौसम खराब के चलते भी विद्युत सप्लाई उपभोक्ताओं को बराबर मिलती है | डेरी का काम करने वाले सुखविंदर सिंह ने भी कहा कि  बिजली के पोल व तार हटने से सौंदर्य करण के साथ-साथ सड़कों पर जगह भी दिखाई देने लगी है | इस परियोजना में लगे अधिकारी कर्मचारियों ने दिन रात एक कर अपने काम को अंजाम दिया है |

शुरुआत में कुछ लोग विरोध में थे, आज वह भी इस योजना का गुणगान करते हैं, सराहना करते हैं | बीच-बीच में कई बार इस योजना का निरीक्षण भी हुआ | जिसमे मानकों के अनुसार ही कार्य पाये गये थे | तब अधिकारियो की प्रसंशा भी हुई थी|  इससे पहले हरिद्वार नगर बिजली के तारो के जाल में नज़र आता था अब हरिद्वार  वासियों को बिजली कटोती से भी मुक्ति मिली है |