

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल गोपाला सदन में एक युवक की लाश मिली है । जिसकी मौत गोली लगने से हुई है । गोली उसकी छाती में लगी है । उंसने खुद को गोली मारी है या उसकी हत्या की गई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है । शव विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर से बरामद हुआ है।

मृतक का नाम सौरभ पांडे बताया जा रहा है । यह युवक कौन है ? यहां कहाँ से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में अहम जानकारी मिल गई है । जिसका खुलासा कुछ देर में किया जाएगा । गृह स्वामी अनिल पांडे की नैनीताल में पत्नी व बच्चे रहते हैं । मृतक के समीप देशी तमंचा 315 बोर व उसके पास खोखा भी मिला है ।


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह पता चला । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । लेकिन रात में गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने नहीं सुनी है । मृतक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है । सम्भावना जतायी जा रही है फेसबुक में एकतरफा प्यार से जुड़ा हो सकता है ।



