ककनई के ढेकाढुंगा में हुए जीप हादसे में मृतक के परिजनों को मिला एक-एक लाख का मुआवजा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- चंपावत

 21 फरवरी को ककनई के ढेकाढुंगा में हुए जीप हादसे में हताहत यात्रियों के परिवारों को मुआवजा दे दिया गया है। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि दुर्घटना राहत कोष से प्रत्येक मृत के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और दोनों घायलों (प्रकाश राम और त्रिलोक राम) 10 हजार-10 हजार रुपये दिए गए हैं। ककनई जीप हादसे में बरातियों सहित कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 22 फरवरी को ट्वीट कर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। बताया गया कि जल्द ही यह राशि भी संबंधित लोगों तक पहुंच जाएगी।

वहीं जीप हादसे के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम हिमांशु कफल्टिया पांच मार्च से शुरू करेंगे। पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टरों के बयान के साथ ये जांच शुरू होगी। वहीं पुलिस ने सीओ (यातायात) अभिनय चौधरी से भी जांच कराई है। सूत्र बताते हैं कि जीप हादसे के पीछे सड़क में खामी से अधिक ओवलोडिंग और लापरवाही से जीप का चलाना भी कारण है। जीप के चालक के बजाय उनके रिश्तेदार के द्वारा चलाना बताया गया है। दस यात्रियों की क्षमता वाली दुर्घटनाग्रस्त इस जीप में कुल 16 लोग सवार थे।