

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – संदीप कुमार
स्थान – रुड़की

थाना भगवानपुर क्षेत्र में काफी लंबे समय से इंडियन आयल की चलती पाइपलाइन पर कट लगाकर तेल चोरी करने की पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी| जिसको देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों के द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही साथ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक के द्वारा तहरीर भी दी गई थी की अज्ञात चोरों के द्वारा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भूमिगत पैट्रोलियम पाइपलाइन में चोरी की गई है|


जिसके संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उच्च अधिकारी के द्वारा कई पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए बनाई गई जिसके फलस्वरूप पुलिस ने 14 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर फकरेडा के पास दो व्यक्तियों को चोरी किए डीजल की केन के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही विवेचना के दौरान तेल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह के बारे में पुलिस को जानकारी मिली जिसके अंतर्गत पुलिस के द्वारा 8 अभियुक्तों को और गिरफ्तार किया गया।


वहीं घटना का मास्टरमाइंड चलती लाइन पर कट लगाने वाला मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग जगह दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त रविंद्र कुमार को उसके निवास स्थान जिला मुजफ्फरनगर के तेजल्हेड़ा ग्राम से गिरफ्तार किया है| साथ ही उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से इंडियन ऑयल की पाइप लाइन पर कट लगाकर पाइप लगाने के उपकरण भी बरामद कर लिए गए हैं और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


