

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – भिकियासैंण (अल्मोडा)

अल्मोडा जिले के विकास खंड भिकियासैंण में पारस उत्सव 2022 को सफल और यादगार बनाने के लिए आगे आए नगर की जागरूक महिलाएं पारस संस्था द्वारा उत्सव का प्रारंभ किया जा रहा है | पहले चरण में कैरम बोर्ड, सतरंज तथा सन चरित मानस का संगीतमय पाठ की होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है | कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने अपनी भूमिका तय है | उन्होंने पूरे उमंग उत्साह के साथ जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया ।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट ने कहा कि पारस संस्था हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके बचपन व यौबन को संवारने का कार्य कर रही हैं। हमें भी बढ चढ करना हिस्सा लेना चाहिए । संस्था के संस्थापक कुबेर सिंह कडाकोटी ने कहा कि बहनों का ये सकंल्प निश्चित रुप से कार्यक्रम को रोचक भब्य तथा हितकारी बनायेगा। उन्होंने कहा कि नशे से दूर- खोलों के पास संदेश के साथ आयोजित ये कार्यक्रम नगर के सास्कृतिक साहित्यिक व समाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


कार्यक्रम की अघ्यक्षता नगर पंचायत अघ्यक्ष अंबुली देवी ने तथा संचालन लीला बिष्ट ने किया। इस मौके पर हेमा नेगी, चित्रा पन्त, कंचन, विनिता, मीना भारती, दीपा पाण्डे, गीता पन्त, हंसी भाकुनी, नीलम मावडी, हेमा, नीता, गीता, ज्ञानवती, आंनदी, भगवंती, रीना, निर्मला, रेनु, जानकी, भगवती, देवकी , हंसा, हेमा, हंसी, आदि कई महिलाएं मौजूद थे।



