

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – बागेश्वर

प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रसिद्ध बागनाथ व नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा|


महादेव की पूजा करने से पूर्व शिव भक्तों ने पावन सरयू नदी में स्नान कर बागनाथ मंदिर में स्थित कालभैरव और कालिक माँ सहित विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना की |

भगवान शिव के दर्शन करने के लिए परिसर में घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा बागनाथ जी के दरबार में जलाभिषेक व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की, भक्तों ने महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व पर महाकाल से मंगलकामनाए की |



