महाशिवरात्रि पर्व पर हल्द्वानी के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की लगी भीड़

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

महाशिवरात्रि के मौके पर हल्द्वानी के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतार दिखाई दी, सुबह से ही सभी भक्तगण अपने मन में मनोकामना लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करते दिखाई दिए|

हर हर महादेव बम बम भोले के नारों से हल्द्वानी शहर के तमाम मंदिर गूंज रहे थे| वही मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सुबह से ही प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है| यह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है इस मंदिर में जल अभिषेक करने से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं |

जिसके चलते हर शिवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में भक्तों की लंबी लंबी लाइन ही दिखाई देती हैं और आज सुबह से ही सभी भक्त चल अभिषेक के लिए मंदिर के बाहर खड़े हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं|