

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट (अल्मोडा)

राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के छात्र, छात्राओं को मोबाईल टेबलेट देने की सौगात दी। उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10 वीं और12 वीं के छात्र,छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ने के टेबलेट वितरण की। वहीं अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज भौनखाल में प्रदेश सरकार ने 10 वीं और12 वीं में पढ़ने वाले छात्र,छात्राओं को 131 मोबाईल टेबलेट बांटे । टेबलेट बांटने के कुछ समय बाद टेबलेट में तकनीकी दिक्कतों से मोबाइल टेबलेट खराब हो गई।

जिसके बाद टेबलेट खराब होने से छात्र-छात्राओं में टेबलेट के प्रति भारी आक्रोश है । सरकार चलाई गई इस योजना में बड़ी धांधली दिखाई दी। जिससे छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहिनी मोलेखी ने कहा कि सरकार द्वारा 10 वी, 12 वी पढने वाले बच्चों को ऑनलाइन पढाई के लिए मोबाईल टेबलेट फ्री वितरण किए गए। टेबलेट के लिए प्रत्येक छात्र, छात्राओं के 12 हजार रू की धनराशि दी गयी ।


उन्होने कहा रामनगर की एक एजेंसी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज भौनखाल में 131 मोबाईल टेबलेट बांटे। उन्होंने कहा कि मोबाईल टेबलेट की गुणवत्ता बिल्कुल खराब थी। एक सप्ताह बाद ही मोबाईल टेबलेट खराब हो गये। टेबलेट में कई तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों ने कहा कि इस टेबलेट से दिक्कतें आ रही हैं। बच्चों के अभिभावकों ने निर्णय लिया कि जो मोबाईल टेबलेट बच्चों को दिये गये। उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है, जिसके चलते उन्हें वापस कर दिया जायेगा।



