

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- सलीम याद साहिल

स्थान- रामनगर

तराई पस्चिमी डिवीजन रामनगर के फाटो रेज में स्थित ईको टूरिज्म में आज कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत जोन की स्थितियों का जायजा लेने पहुँचे। टूरिस्ट जोन फाटो में पहली बार पहुँचे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत का वन विभाग स्टाफ ने भव्य स्वागत किया।


दीपक रावत ने स्टाफ सहित हाल ही में भर्ती हुए नेचर गाइडों से भी टूरिस्ट जोन के बारे में जानकारी लेते हुए बात चीत की हैं। हाल ही में बने ईको टूरिज्म जोन फाटो में कुमाऊँ कमिश्नर का दौरा होने के बाद जिन सुविधाओं का अभाव हैं। उनका भी अब जल्द समाधान होने की संभावनाएं है।

दीपक रावत कुमाऊँ कमिश्नर ने बताया कि मैने इस जोन के बारे में बहुत सुना था। ओर ये बहुत अच्छी अपॉर्च्युनिटी भी हैं। क्योकि ये जोन अभी नया हैं। मूलभूत सुविधाओं में वक्त लगेगा। मैने डी०एफ०ओ साहब से रिक्वेस्ट की ऐसी जो दिक्कतें हैं उनको डिपार्टमेंटली भी बता दे और मुझे भी बता दे जल्द ही इसमें सकारात्मक नतीजे आपको देखने को मिलेंगे।



