

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- मनोज कश्यप

स्थान – हल्द्वानी

सुचारू यातायात व्यवस्था में प्रवर्तन व संचालन के साथ-साथ जन जागरूकता की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एसएसपी हरिद्वार व यातायात निदेशक के मार्गदर्शन में ओर पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में स्टॉप लाइन के महत्व के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।


जिसके तहत आज पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात जनपद हरिद्वार के नेतृत्व में यातायात पुलिस के द्वारा सामाजिक कल्याण विकास समिति की के सहयोग से स्टॉप लाइन का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया ओर बैनर व प्लेकार्ड आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जनता को जागरूक किया गया।

यह अभियान 23 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिवस स्टॉप लाइन का पालन करने वाले 200 वाहन चालकों को सम्मानित किया जाएगा व स्टॉप लाइन का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान की जनता द्वारा सराहना की जा रही है।



