

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक चौहान
स्थान – जसपुर
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के भोगपुर डेम इलाके में पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है| आपको बता दे कि पिछले 3 दिनों में लगतार दूसरी कार्यवाही होने के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है|


वही जसपुर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बनाने वाली भट्टियों क तोड़कर नष्ट किया ओर हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया गया | आपको बता दें, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार प्रशासन नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए हर सफल प्रयास कर रहा है, और जिले भर में समय समय पर कार्यवाही भी की जा रही है| प्रसाशन पूरी तरह से चौकस है और अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है


। इसी क्रम में पुलिस द्वारा जसपुर के भोगपुर डेम जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बनाने वाली भट्टियों को तहस-नहस किया गया। वहीं कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा ने बताया पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे | सख्त अभियान के तहत भोगपुर जंगल मे मौके पर 15 हजार लीटर से अधिक लहन और कई भट्टियों को नष्ट किया गया है साथ ही । उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ओर जल्द ही इस काम को बंद कराया जाएगा |



