

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर ख़ानपुर विकासखंड के आपूर्ति निरीक्षक का संयुक्त कार्यालय लक्सर तहसील परिसर में है। एसडीएम वैभव गुप्ता को कई गांवों में सस्ते गल्ले के राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच करने एसडीएम गुप्ता आपूर्ति कार्यालय पहुंच गए।


लेकिन वहां न तो लक्सर के आपूर्ति निरीक्षक मौजूद थे, और न ही खानपुर के एसडीएम ने इस पर गंभीर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने एसएमआई गोदाम से राशन डीलरों द्वारा उठाए जाने वले गेहूं, चावल व अन्य खाद्यान्न के उठान का रोस्टर मांगा।

पता चला कि आपूर्ति अधिकारी द्वारा ऐसा कोई रोस्टर बनाया ही नहीं गया है। इसके बाद एसडीएम वापस लौट आए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। रिपोर्ट में अनुपस्थित पाए गए दोनों आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।



