

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- सिद्धांत उनियाल

स्थान – पौड़ी

जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कलक्ट्रेट में जिला योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है कि अपने कार्यों में प्रगति लाया जाए | जिलाधिकारी पौड़ी ने बताया कि जिला योजना के लिए करीब 83 करोड रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है|


जो कि सभी विभागों को और अवमुक्त कर दी गई है बताया कि जनपद के 3 ऐसे विभाग हैं| जिनकी प्रगति काफी कम है | जिनमें युवा कल्याण,पशुपालन विभाग,निर्माण खंड बैजरों है तीनो को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है बताया कि अन्य विभागों की प्रगति 90 प्रतिशत है,

और 32 विभागों के मुकाबले 17 ऐसे विभाग है जिन्होंने शत प्रतिशत धनराशि वय कर लिया गया है। जिनकी सराहना भी की गई है जिन विभागों द्वारा अपने लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है उन्हें इससे जल्द से जल्द अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



