मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। जहां दोनों घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी निवासी मित्रपाल अपनी पत्नी सुमन और जुड़वा बच्चों के साथ बाजपुर अपनी बहन के घर आया था। मित्रपाल सोमवार देर शाम अपनी बाइक से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने घर जा रहा था कि रमपुरा शकर में रेलवे क्रॉसिंग के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मित्रपाल और उसके पुत्र आकाश की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सुमन व उसका पुत्र वंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुची 108 एंबुलेंस से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। वही स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि मार्ग दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है जिसमें तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।